उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बादल छाए तो दिन और रात का तापमान बढ़ गया

  • आज सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुँच गया -ठंड से मामूली राहत

उज्जैन। पिछले 24 घंटों में मौसम में बदलाव आया है। नमी का स्तर 83 प्रतिशत तक पहुंच गया है और कल से हल्के बादल भी छा रहे हैं। इसके चलते दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। आज सुबह वेधशाला में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुँच गया। हवा की रफ्तार थमने से ठंड से भी मामूली राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछला सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बीता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच बना रहा। इतना ही नहीं सप्ताह के अधिकांश दिनों में अधिकतम तापमान भी 23 से 26 डिग्री के बीच रहा। हवा की रफ्तार भी पिछले सप्ताह 8 से 12 किमी प्रति घंटा रही।



इसके चलते बर्फीली हवाओं ने लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया। रविवार दिनभर हल्के बादल छाए रहे और आज सुबह से भी बादलों के कारण धूप में तेजी नजर नहीं आ रही है। वेधशाला में आज सुबह हवा की रफ्तार शून्य से 2 किमी प्रतिघंटा रहने के कारण शीतलहर से भी लोगों को थोड़ी राहत है। मौसम में नमी बढऩे के बाद आज सुबह न्यूनतम तापमान कल के अपेक्षा 11 डिग्री से उछलकर 13 डिग्री पर आ गया। कल न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया था। हालाँकि विशेषज्ञों का कहना है कि बादल छँटते ही फिर से हवाएँ चलेगी और पारा नीचे जाएगा।

Share:

Next Post

फ्रीगंज के कट चौक और पोर्च होंगे अतिक्रमण मुक्त

Mon Jan 23 , 2023
उज्जैन। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम जल्द ही हाथ ठेले वालों को व्यवस्थित तरीके से स्थान उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हॉकर्स झोन की सुविधा निगम द्वारा मुहैया कराई जाएगी साथ ही फ्रीगंज के कट चौक एवं पोर्च को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने रविवार को मेयर इन […]