जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

सीएम शिवराज ने कहा, सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई करेंगी सरकार

देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले की खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी खातेगांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी। फसल बीमा एवं राहत राशि मिलाकर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व सांसद रमाकान्त भार्गव ने उन्हें अवगत कराया कि खातेगांव में सोयाबीन की फसल खराब हो रही है, ऐसी स्थिति में घर में नहीं बैठ सकता था इसलिए तय किया की मैं संकट की इस घड़ी में किसानों के बीच में जाउंगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह समय संकट का है चारो और कोरोना की महामारी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। एक बड़ी राशि कोरोना मरीजों के इलाज में खर्च की जा रही है, किन्तु ऐसे समय में भी प्रदेश सरकार किसानों को फसल नुकसान का पर्याप्त मुआवजा देगी। उन्होंने बताया फसल बीमा योजना में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढा दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये की अंतिम तिथि से पूर्व ऋणि एवं अऋणी सभी प्रकार के किसानों का बीमा प्राथमिकता से कराये।
उन्‍होंने बताया कि पूर्व में पात्रता पर्ची न होने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा था, लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी पात्र व्यक्तियों को एक सितम्बर से राशन देने का निर्णय लिया है। 31 सौ करोड रूपये की फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में डाली गई है। साथ ही 06 सितम्बर तक 19 लाख किसानों के खातों में 4 हजार 500 करोड रूपये की राशि डाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेकर भी सरकार यह कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनता के मुख्यमंत्री है संकट की इस घड़ी में किसानों को दुखी नहीं देख सकते है। इसलिए पुराने मनमाने बिजली बिल स्थगित कर दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जाकर किसानों की समस्याओं से अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

विधायक शीष शर्मा ने किसानों से कहा कि खातेगांव में किसानों की सोयाबीन फसल पर कीट का हमला हुआ है, जिससे किसानों पर गहरा संकट आन पड़ा है। प्रदेश में जब भी ऐसी संकट की घड़ी आई है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की मदद के लिए हर संभव सहायता की है। उन्होंने यह मांग रखी कि मुख्यमंत्री यही पर एक राहत पैकेज की घोषणा करे ताकि दुख एवं संकट की इस घडी में किसानों को सबंल एवं सहारा मिल सके।

Share:

Next Post

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद इस्तीफा दें उच्च शिक्षा मंत्री: चंद्रकांत पाटील

Fri Aug 28 , 2020
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत को इस्तीफा दे देना चाहिए। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट कर दिया है कि अब स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी जबकि उच्च शिक्षा मंत्री परीक्षा न […]