उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

उज्जैन में आज से शुरू होगी 5जी सेवाएं, CM करेंगे शुभारंभ

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल (Jyotirling Lord Mahakal) की नगरी उज्जैन में आज (बुधवार से) जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे महाकाल लोक कॉरिडोर और महाकाल मंदिर उज्जैन (Triveni Museum) से जियो ट्रू 5जी (5G) सेवा की शुरुआत करेंगे। इस लॉन्च के साथ मध्यप्रदेश में पहली बार स्टैंडअलोन टू 5जी नेटवर्क की शुरुआत होगी।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि रिलायंस समूह द्वारा मध्यप्रदेश में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से इसकी शुरुआत की जा रही है। बाद में राज्य के अन्य स्थानों पर सेवा का विस्तार होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से उत्कृष्ट संचार सेवाएं आम लोगों और विभिन्न वर्गों को प्राप्त होंगी, जो विकास के विभिन्न क्षेत्रों में मददगार सिद्ध होंगी।



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने बीते महीने मुम्बई में रिलायंस जियो के पदाधिकारियों से चर्चा कर मध्य प्रदेश में जियो की सेवाएं शुरू करने का आग्रह किया था। बैठक में जियो ने प्रदेश के महाकाल लोक समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों पर फ्री वाई-फाई ज़ोन बनाने की बात कही थी। बताया गया था कि छतरपुर जिले के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और जबलपुर के निकट पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में भी 5जी सर्विस के फ्री वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे, जियो यहां फ्री 5जी सुविधा देगा। मुख्यमंत्री शिवराज बुधवार को उज्जैन में 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे।

 

 

Share:

Next Post

बस में आया हार्ट अटैक तो ड्राइवर ने लिया ये बड़ा फैसला, सूझबूझ से दिया जीवनदान

Wed Dec 14 , 2022
अहमदाबाद: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक बस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बचा ली. ड्राइवर का यह किस्सा जो भी सुन रहा है वह खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहा है. दरअसल यह पूरी घटना गांधीनगर से अहमदाबाद आ रही एक सरकारी बस में हुई, […]