img-fluid

‘ये तो कॉकरोच लूट ले गए’, राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

August 07, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को इजाज़त मिल गई है. जिसके बाद राहुल गांधी 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे. इस पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब बहुत दे कर दी है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा कि “मैं राहुल गांधी के इस कदम का स्वागत करता हूँ कि वो छात्रों से संवाद करने जा रहे हैं. लेकिन, अब उन्होंने बहुत देर कर दी है. ये काम उनको एक साल या दो साल पहले ही करना चाहिए था.


  • बीजेपी नेता ने कहा कि छात्रों की जो भी समस्या थी, उसको तो कॉकरोच जनता पार्टी लूट ले गई. कॉकरोच पार्टी ने जिस समस्या उठाया है, ये समस्या कोई अचानक तो पैदा नहीं हुई थी. लेकिन, राहुल गांधी की समझ में नहीं आया. अगर उन्होंने पेपर लीक के प्रकरण पर लोकसभा के अंदर कोई उन्होंने बड़ा वक्तव्य दिया हो, डिबेट रखा हो, चर्चा रखा हो तो बताएं.

    बृजभूषण ने कहा कि जब कॉकरोच पार्टी इस समस्या को लूट ले गई और प्रधानमंत्री, धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी ने जितनी डिमांड थी उससे ज्यादा कर दिया, तो अब इसमें कुछ बचा ही नहीं. इनकी जूठन खाने की आदत है. लेकिन, फिर भी हम उनके इस कदम का स्वागत करते हैं. देर आए पर बहुत देर हो गई, अब कुछ बचा नहीं है.

    Share:

  • Mirzapur: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल

    Fri Aug 7 , 2026
    मिर्जापुर: मिर्जापुर में लगातार हो रही दो दिन की बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. करोड़ों रुपए का एक साल पहले बना हुआ बहू प्रतीक्षित आमघाट ओवरब्रिज भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है. ओवर ब्रिज के बाद बने एप्रोच मार्ग बारिश से एक हिस्सा ढह गया है. ओवर ब्रिज की सड़क भी जगह-जगह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved