
मिर्जापुर: मिर्जापुर में लगातार हो रही दो दिन की बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. करोड़ों रुपए का एक साल पहले बना हुआ बहू प्रतीक्षित आमघाट ओवरब्रिज भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है. ओवर ब्रिज के बाद बने एप्रोच मार्ग बारिश से एक हिस्सा ढह गया है. ओवर ब्रिज की सड़क भी जगह-जगह फट गई है. 5 महीने पहले ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया था. सेतु निगम प्रशासन से अनुमति लेकर ठेकेदार को बुलवाकर 10 दिन में काम के लिए कहा है.वही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नाराजगी जताते हुए डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश में सड़क धसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था की ताजा मामला मिर्जापुर जिले से सामने आया, जहां आम जनता के टैक्स के पैसे से करीब 44 करोड़ की लागत से बना आमघाट नया रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) 5 महीने भी नई चल पाया. लगातार 2 दिन से जनपद हो रहे बारिश के कारण पुल के बाद बना एप्रोच मार्ग का बाहरी हिस्सा धस गया है. साथ ही पुल की सड़क भी जगह-जगह फट गई है. कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर स्थानीय सीधे गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.
कई सालों के प्रतीक्षा के बाद बना यह आमघाट रेलवे ओवर ब्रिज पुल के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आने के बाद मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ओवर ब्रिज की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाए.
सेतु निगम के सहायक अभियंता रीयाज हुसैन ने बताया कि 43 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है और 80 लाख रुपए से अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया गया है, जनवरी में पुल कंप्लीट हुआ था फरवरी में यातायात चालू हो गया था. बारिश की वजह से पुल के बने एप्रोच मार्ग धस गया है, प्रशासन से अनुमति लेकर आवागमन बंद कराया जाएगा, 8 से 10 दिन में सही कर दिया जाएगा और ठेकेदार को बुलाया गया है ताकी कल से काम शुरू हो जाए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved