भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सितंबर में नवंबर जैसी ठंड, याद आया मावठा

भोपाल। ठंड का सीजन अभी नहीं आया, लेकिन राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह ठंड की दस्तक देती नजर आई। बादलों, हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के बीच मौसम ने सर्दियों में पडऩे वाले मावठे की याद दिला दी। इसका असर शरवासियों पर भी नजर आया। सुबह अपने घरों से ऑफिस जाने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलते नजर आए। मानसून की विदाई का समय है, लेकिन सितंबर माह में चुभती धूप अब तक नहीं है। हालांकि कुछ दिन पहले तक लोग उमस और गर्मी से परेशानी महसूस कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक अब तक उत्तरी हवाओं का दौर शुरू नहीं हुआ है, बल्कि पश्चिमी हवाएं ही मौसम को ठंड में लपेटे हुए हैं। इसका कारण पिछले तीन दिन से बादलों के डेरे के कारण धूप का नामोनिशान नहीं है। स्थिति यह है कि गुरुवार रात को जहां ठंडी हवाओं ने घर से बाहर निकलने वाले शहरवासियों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह भी हवाओं का आलम यह रहा कि घर से बाहर खुले आसमान में लोगों को रुकने नहीं दे रहीं।


पिछले साल भी जल्द आई थी ठंड
भोपाल में ठंड का सीजन 65 से 80 दिन का माना जाता है। दिसंबर से यहां ठंड बढऩा शुरू हो जाती है। जनवरी में ठंक अपने पीक पर होती है। लेकिन पिछले साल 15 अक्टूबर से 15 फरवरी 2022 तक 120 दिनों में 93 दिन और 81 रातें ठंड में गुजरी थीं।ं इनमें से 45 दिन ऐसे थे जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग की ओर से 16 दिन कोल्ड डे घोषित किए गए थे, जबकि 10 बार शीत लहर का दौर रुका और चला। लेकिन इस बार मौसम विभाग 20 कोल्ड डे और 15 शीतलहर का अनुमान लगा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पडऩे की संभावना है। अनुमान के मुताबिक लगभग 20 दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा वहीं 15 दिन शीतलहर चलेगी।

ऐसा ही रहा तो अभी से करनी होगी तैयारी
इस बार मौसम को देखते हुए लग रहा है, सुबह-शाम की ठंड के दिन जल्द शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अभी से सर्दी की तैयारियां शुरू करनी होगी, क्योंकि हो सकता है दीपावली के दीपक ठंड में ठिठुरते नजर आएं। इसलिए यदि आप शॉपिंग करने का मन बना रही हैं, तो ऐसे कपड़े और सामान खरीदें जो सर्दी के मौसम में आपके लिए काफी हों।

Share:

Next Post

40 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार

Sat Sep 24 , 2022
9 जिलों में आएंगे इंडस्ट्रियल क्लस्टर, मुख्यमंत्री करेंगे एक साथ भूमिपूजन भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को एक साथ एक दर्जन से अधिक औद्योगिक क्लस्टरों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें भोपाल सहित 9 जिलों में आने वाले औद्योगिक क्लस्टर व क्षेत्र शामिल रहेंगे, जिसमें 4800 करोड़ रुपए तक के निवेश का दावा किया गया […]