आचंलिक

कलेक्टर ने बुदनी क्षेत्र के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

  • निर्माण कार्यों में तेजी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश, खेल मैदान का किया निरीक्षण

सीहोर। मुख्यमंत्री क्रिकेट कप 12 से 18 दिस बर तक रेहटी में आयोजित किया जाएगा। मु यमंत्री टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधनी विधानसभा की 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने रेहटी खेल मैदान का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने खेल मैदान पर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, ग्राउण्ड की लेवलिंग, क्रिकेट पिच, पार्किंग, आवागमन, निर्गम, पेजयल आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए।
मु यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दौरान रेहटी में रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न क पनियां युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अपने स्टॉल लगाएंगी। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागों की योजनाओं की उपलब्धियों पर अधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ ले सकें।



बुधनी प्रज्जवल के तहत रेहटी के ग्राम बोरी में 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का आबंटन किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सलकनपुर में 105 पुरानी दुकानों को विस्थापित कर नवीन दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका कलेक्टर श्री सिंह ने जायजा लिया और किए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता देखी। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर के नीचे स्थित सरोबर का भी निरीक्षण किया और सौदर्यींकरण कार्य के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।कलेक्टर ने रतनपुर माइक्रो उद्वहन सिचाईं परियोजना का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि रतनपुर सिचाईं परियोजना का लाभ 5 गांवों के 800 किसानों को मिलेगा। इस परियोजना से 1084 हैक्टेयर की भूमि सिंचित होगी।साथ ही कलेक्टर ने आंवली घाट में घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

फ्री फायर गेम ने नाबालिग और उसके परिवारवालों का जीना मुश्किल कर दिया

Thu Dec 8 , 2022
गुना। 16 साल की लड़की के फ्री फायर गेम के शौक ने उसका और परिवारवालों का जीना मुश्किल कर दिया है। गेम खेलने के दौरान लड़की की दोस्ती झारखंड के एक लड़के से हो गई। आरोपी अब लड़की के अश्लील फोटो-ङ्कढ्ढष्ठश्वह्र उसके ही पिता को भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। बात नहीं मानने पर […]