चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का 150 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य, राहुल-प्रियंका-खड़गे करेंगे धुआंधार प्रचार

  • 70 रैली कमलनाथ, 60 दिग्विजय सिंह और 30 रैली रणदीप सिंह सुरजेवाला भी करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 230 विधानसभा सीट में से कांग्रेस (Congress) ने 150 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य बनाते हुए महाजनसंपर्क अभियान (public relations campaign) शुरू करने का ऐलान किया है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक चुनावी रण (election battle) में उतरेंगे।


भोपाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीसीसी दफ्तर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि मध्यप्रदेश में मतदान में अब 15 दिन बचे हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट पर अगले 15 दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता महाजनसंपर्क अभियान में उतरेंगें। 22 रैलियां, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। 70 रैली कमलनाथ, 60 दिग्विजय सिंह और 30 रैली रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे।

  • ऐसा है कांग्रेस नेताओं का दौरा कार्यक्रम
  • 4 नवंबर- कटंगी और शाहपुरा में मल्लिकार्जुन खडग़े की सभा
  • 5 नवंबर- प्रियंका गांधी की कुक्षी और इंदौर में सभा
  • 7 नवंबर- मल्लिकार्जुन खडग़े की उज्जैन और ग्वालियर में सभा
  • 9 नवंबर- राहुल गांधी सराय अशोक नगर में जनसभा करेंगे। राहुल जबलपुर ईस्ट और जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा भी करेंगे।
  • 10 नवंबर- सतना में राहुल गांधी की सभा
  • 13 नवंबर- राहुल फिर एमपी आएंगे और टिमरनी, उदयपुरा और इकबाल नगर भोपाल में पदयात्रा करेंगे।
  • 14 नवंबर- राहुल गांधी विदिशा, राजनगर खजुराहो में प्रचार करेंगे।
  • 15 नवंबर- प्रियंका गांधी दतिया में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करेंगी।
  • 15 नवंबर- मल्लिकार्जुन खडग़े अमला बैतूल में प्रचार करेंगे।
Share:

Next Post

फिलहाल इंडिया गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हो रही है : नीतीश कुमार

Thu Nov 2 , 2023
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि फिलहाल (At Present) इंडिया गठबंधन में (In India Alliance) कोई चर्चा नहीं हो रही है (There is No Discussion Taking Place) । देश में विपक्षी दल को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नाराजगी जताते […]