आचंलिक

कांग्रेस की उप यात्रा पहुंची नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश करके किया स्वागत

सिरोंज। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो उप यात्रा सोमवार को नगर में पहुंची यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह कांग्रेस के नेताओं ने टेंट लगाकर तैयारी की थी 11:00 बजे के करीब यात्रा का प्रवेश हुआ जिसका का जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश करके स्वागत किया जैसे ही उप यात्रा का नगर में प्रवेश हुआ तो कुरवाई रोड से स्वागत का दौर शुरू हुआ तो छतरी नाका, मुख्य बाजार ,कोटगेट से लेकर तहसील रोड तक स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में फूल लेकर खड़े हुए थे। भोपाल रोड पर अयोध्या बस्ती में महिलाओं ने भी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर फुल वर्षा कर स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेश नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गगनेंद्र रघुवंशी सबसे पहले ने स्वागत किया इसके बाद छतरी नाके पर पार्षद रामदयाल विश्वकर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक यादव ने स्वागत किया नरेंद्र पाटीदार ने भी यात्रा में आए कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया इसके अलावा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी बस स्टैंड पहुंची यहां पर आयोजित सभा को यात्रा जिला समन्वयक राकेश कटारे , मोहर सिंह दांगी ,पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया|


ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हम सब लोगों को अभी से पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लडऩी होगी हमारी पार्टी लोगों को जोडऩे का काम करती है हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है उनका एक ही मकसद है सभी को जोड़ कर रखना सभी के हितों के लिए काम करना उप यात्रा भोपाल से होते हुए अगर पहुंचेगी जहां पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी इस दौरान केसर खान, कमल सिंह यादव , जितेंद्र बघेल, अंसार खान, नरेंद्र पाटीदार, विनोद सेन, अर्जुन सिंह राजपूत राकेश शर्मा, राजेश सहेले, राजेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share:

Next Post

तिरंगा बनाकर आर्थिक संकट से घिर गए महिला स्व सहायता समूह

Tue Nov 22 , 2022
अटका हुआ है एक लाख से अधिक झंडों का भुगतान 27 लाख की उधारी पाने के लिए जनपदों को लिखे पत्र कपिल सूर्यवंशी सीहोर। आम लोगों में भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागृत करने के उददेश्य से हर घर तिरंगा अभियान अगस्त माह में चलाया गया। तेरह से […]