उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कांग्रेस जो बोलती है वह करती है-शोभा ओझा

  • कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह में संगठन की मजबूती-भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

उज्जैन। कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उज्जैन जिले की प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा सहित जिलेभर के कांग्रेस विधायक और नेता शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती ओझा ने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती है, केवल वही बोलती है जो वह पूरा करती है। कांग्रेस ने वादा किया था कि मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे तो सरकार बनते ही कमलनाथ जी ने कर्जा माफ करने की शुरूआत कर दी थी लेकिन बीच में ही कांग्रेस की सरकार गिर गई नहीं तो सभी किसानों का दो लाख रूपये तक का कर्जा माफ़ हो गया होता। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने की।


जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और उज्जैन से होकर गुजरने जा रही भारत जोड़ो यात्रा और उस दौरान आयोजित होने वाली आम सभा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक गुर्जर ने कहा कि दीपावली का त्यौहार साम्प्रदायिक सौहार्द का त्यौहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग एक साथ भाईचारे की भावना से मनाते आ रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में धर्म के नाम पर जहर घोला जा रहा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने भारत की आजादी के लिए यात्रा निकाली थी और आज पुन: इस देश की एकता, अखण्डता को मजबूत करने के लिए हमारे राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है और भाजपा द्वारा देश को धर्म के नाम पर बाँटने का जो काम किया जा रहा है, वह राहुल गांधी जी की यात्रा के माध्यम से खत्म होता दिखाई दे रहा है। मिलन समारोह और बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व उज्जैन-इंदौर के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम, कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा, श्यामलाल जोकचंद व अशोक तिवारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सचिव अनोखीलाल सोलंकी ने किया व आभार नागदा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष धारासिंह सूरेल ने माना।

Share:

Next Post

न झोन अध्यक्ष बना न बचे हुए एमआईसी सदस्य

Thu Nov 3 , 2022
10 एमआईसी सदस्य बनाने में छूट रहे हैं पसीने-भाजपा के बड़े नेता चाहते हैं अपनों को बैठाना उज्जैन। नगर निगम के नए भाजपा के बोर्ड को बने 3 माह से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक भाजपा के झोन अध्यक्ष और एमआईसी सदस्य पूरी तरह नहीं बन पाए हैं, इसके पीछे भाजपा के […]