चुनाव 2024

श्राद्ध के बाद आएगी कांग्रेस की सूची

प्रत्याशी तय…हर लोकसभा क्षेत्र से एक महिला को टिकट…दुर्गा पूजन के बाद जारी होगा वचन पत्र

भोपाल। विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए कांग्रेस के दावेदारों को अभी प्रत्याशियों की सूची के लिए एक हफ्ते का और इंतजार करना पड़ सकता है। कांगे्रस नेतृत्व श्राद्ध के बाद नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना और मिजोरम को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन पूरा कर लिया है। मप्र की लगभग 140 सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर सभी तरह की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। संभवत: पहली सूची 15 अक्टूबर को आ सकती है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अनुसार कांगे्रस की पहली सूची में 140 से ज्यादा नामों की घोषणा की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि चूंकि मप्र के चुनाव में हिंदुत्व बड़ा मुददा है, इसलिए हिंदू धर्म अनुसार शुभ कामों की श्ुारूआत अब नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही की जाएगी। कांगे्रस प्रत्याशियों की घोषणा तीन अलग-अलग सूचियों में होगी, जबकि कुछ सूचियां गिने-चुने नामों के साथ भी आ सकती हैं।

वचन पत्र भी तैयार…बैठक में नए तथ्य भी जोड़े गए
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में मप्र के चुनावी वचन-पत्र को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी नेतृत्व ने कुछ जरूरी सुझावों के साथ वचन पत्र पर मुहर लगा दी है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास पर वचन पत्र को लेकर अहम बैठक हुई थी। बैठक में कुछ नए तथ्य जोड़े गए हैं। कांगे्रस नवदुर्गा महोत्सव के दौरान वचन-पत्र जारी कर सकती है। खास बात यह है कि इस समय कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं का भोपाल मेें जमावड़ा होगा।

45 महिलाओं को प्रत्याशी बना सकती है कांग्रेस
केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण की घोषणा के बाद कांगे्रस जहां प्रस्ताव को अपना बता रही है, वहीं यह बात साबित करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने मप्र में हर लोकसभा सीट से एक महिला को टिकट देने का भी निर्णय किया है। कुछ लोकसभा क्षेत्रों में यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। कांगेे्रस इस बार करीब 45 महिलाओं को प्रत्याशी बना सकती है, जबकि 2018 के चुनाव में 27 महिलाओं को चुनाव में उतारा था।

Share:

Next Post

चंबल में डेंगू से मचा हाहाकार, आधा गांव बीमार

Sun Oct 8 , 2023
एक अस्पताल से आता तो दूसरा बीमार हो जाता मुरैना। मध्यप्रदेश (MP) के कई शहरों में डेंगू (Dengue) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चंबल क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप के चलते गांव में परिवार का एक न एक सदस्य बीमार है। मुरैना में एक हजार की आबादी वाले गुल्लाबेरा गांव में […]