देश राजनीति

कांग्रेस नौ अगस्त से शुरू करेगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय नेहरू भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी की मौजूदगी में सीतापुर के बिसवां विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अभिनव भार्गव उर्फ राजा भार्गव ने कांग्रेस पार्टी सदस्यता ली।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) और 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान का आरंभ करेगी। इसके तहत पार्टी के द्वारा प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर मार्च और प्रदर्शन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हठधर्मिता के कारण प्रदेश का किसान दुखी व निराश है और अन्ना जानवरों से परेशान होकर आत्महत्या करने पर विवश हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पर गन्ना किसान का 14 हजार करोड़ से अधिक का समर्थन मूल्य बकाया है और साथ ही साथ किसानों को खाद, बिजली व डीजल भी महंगी कीमतों पर दिया जा रहा है।

युवाओं की समस्याओं को उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी के चलते युवा सड़कों पर आंदोलित है और कभी मुख्यमंत्री आवास तो कभी बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार देने की जगह लाठी चलाने, मुकदमे लगाने और जेल भेजने का कार्य कर रही है।

वहीं ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होनें कहा कि प्रदेश में जंगल राज व्याप्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं रोज की अपराधिक घटनाओं ने प्रदेश को दहला दिया है।

लल्लू प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए व सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लम्बी-लम्बी डींगे हांकते हैं, जिसके कारण केवल होर्डिग-पोस्टर-बैनर व पीआर एजेंसी के मुख्यमंत्री बनकर रह गये हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को चौपट कर दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भोपालः फर्जी नोटशीट से तबादले कराने के मामले में पांच गिरफ्तार

Thu Aug 5 , 2021
भोपाल। गत दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री कायार्लय में सांसदों-विधायकों की फर्जी नोटशीट के माध्यम से तबादले कराने के मामला उजागर हुआ था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा क्राइम ब्रांच को मामले की जांच के निर्देश दिये थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी नोटशीट मामले में शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया […]