इंदौर न्यूज़ (Indore News)

20 को इंदौर बंद का समर्थन पाने के लिए कांग्रेसी शहरभर के बाजारों में घूमेंगे

 


पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में अब जागी कांग्रेस
आज से व्यापारी संगठनों से कांग्रेस के नेता मुलाकात करेंगे
इन्दौर। पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel) और गैस (gas) के बढ़ते दामों को लेकर 20 फरवरी को कांग्रेस (congress) ने आधे दिन का प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। इसके एक दिन पहले 19 फरवरी को कांग्रेसी फिर अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यापारियों से बंद का समर्थन करने का आग्रह करेंगे। इधर शहर कांग्रेस आज से इंदौर (Indore) के बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करने जाएंगे।


पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम लोगों का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है। घरेलू गैस की टंकी जहां 800 तक पहुंच गई है, वहीं पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel) की कीमत भी 100 रुपए के करीब आ गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने 20 फरवरी को आधे दिन का प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस का बंद सफल रहे इसके लिए कांग्रेस की स्थानीय इकाइयां आज से शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि 20 फरवरी के एक दिन पहले सभी कांग्रेसी शाम को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में जाएंगे और बंद को सफल करने के लिए व्यापारियों से आग्रह भी करेंगे।


मोटरसाइकिल और गैस टंकी रखकर किया प्रदर्शन
इधर, आज सुबह कांग्रेसियों ने छत्रीबाग से रैली निकाली और पेट्रोल, -डीजल तथा गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोटरसाइकिल और गैस की टंकी रखकर प्रदर्शन किया। राजीव विकास केंद्र के देवेंद्रसिंह यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई कांग्रेसी शामिल हुए। तीनों चीजों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन भी चलाएगी।

Share:

Next Post

दिल्ली बॉर्डर के आंदोलन स्थल पर पसरा सन्नाटा, इस रणनीति पर चल रहा काम

Tue Feb 16 , 2021
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ चल रहा आंदोलन (Kisan Andolan) मंगलवार को 83वें दिन प्रवेश कर गया। इस बीच बहुत से किसान अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। एक महीने पहले की संख्या से मुकाबला करें तो अब आधी ही संख्या आंदोलन स्थलों पर […]