मध्‍यप्रदेश

20 मंत्रियों के नाम पर सहमति

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली में चली मैराथन बैठक के बाद लगभग 20 मंत्रियों के नाम पर सहमति बन गई है। मंत्रियों की सूची लेकर मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद भोपाल लौट आएंगे। कल मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आलाकमान ने मध्यप्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम पर मुहर लगा दी है।

लोकसभा चुनाव के बाद बदला जाएगा प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव तक अपने पद पर बने रहेंगे। शर्मा का 3 साल का कार्यकाल फरवरी 2023 में समाप्त हो गया था। नए साल के फरवरी में उनका कार्यकाल 4 वर्ष का हो जाएगा, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी उन्हें पद पर बनाए रखेगी। चुनाव के बाद प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल होगा।


मैं मुख्यमंत्री से एजुकेशन में पिछड़ गया : विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझमें और मुख्यमंत्री में कई समानताएं हैं, लेकिन मैं उनसे एजुकेशन में पिछड़ गया। हम 230 विधायकों में मोहन यादव इकलौते विधायक हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा डिग्री है। वे वर्सेटाइल प्रतिभा के धनी हैं, इसलिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। अब हम उनके नेतृत्व में प्रदेश को गौरवशाली बनाएंगे।

Share:

Next Post

बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे कांग्रेसी

Fri Dec 22 , 2023
पटना। दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक के दो दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चर्चा की। पहले माना जा रहा था कि यह चर्चा इंडिया को लेकर की गई है। इस बात का खुलासा हुआ कि कांग्रेस बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहती है […]