img-fluid

इंदौर में महिला तस्कर के साथ आरक्षक गिरफ्तार

May 18, 2026

इंदौर। आज सुबह क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की अलग-अलग 6 टीमों ने एक सीक्रेट ऑपरेशन (Secret Operation) चलाते हुए इंदौर शहर सहित पीथमपुर (Pithampur) में छापामार कार्रवाई कर एक महिला तस्कर सहित एक आरक्षक को हिरासत में लिया है।



  • इस आपरेशन की निगरानी खुद पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह कर रहे है। उनकी एक टीम ने अहिरखेड़ी में दबिश मारकर अलका नामक महिला सहित उसके बेटे जयदीप को हिरासत में लिया है। अलका शराब की आड़ में ड्रग्स तस्करी कर रही थी। साथ ही उनसे पूछताछ के बाद इंटेलिजेंस के एक आरक्षक विनोद भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की कुछ टीमें पीथमपुर में भी है, जिसने कुछ तस्करों को पकड़ा है। उधर पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने अहीरखेड़ी से तस्कर सीमा नाथ से एक करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त की थी। पुलिस ने उसके पति चेतन की तलाश में भी अहिरखेड़ी में छापे मारे।

    Share:

  • और तपेगा प्रदेश, बढ़ेगा 3 डिग्री तापमान

    Mon May 18 , 2026
    भोपाल। भीषण गर्मी (Scorching heat) से झुलस रहे मध्य प्रदेश (MP) में अगले 24 घंटे तापमान (temperatures) में लगभग 3 डिग्री बढऩे की आशंका व्यक्त की गई है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान बढक़र 47 डिग्री पार हो सकता है। फिलहाल राजगढ़ में तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा, जबकि 11 जिलों में 43 और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved