आचंलिक

पार्षद पति कमल शर्मा कांग्रेस में शामिल

  • वार्ड नंबर 22 से मिल सकता है टिकट, 77 नामांकन जमा हुए

नागदा। भाजपा द्वारा टिकट वितरण में की गई मनमानी का खामियाजा भुगतना पड़ा। टिकट वितरण से भाजपा के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कईयों ने निर्दलीय फार्म भरा है, वहीं वार्ड नंबर 22 से भाजपा से पार्षद रह चुकी विनिता शर्मा के पति कमल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेकर भाजपा को झटका दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार देर शाम कांग्रेस की सदस्यता ले ली। शाम 6.30 बजे विधायक दिलीपसिंह गुर्जर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से मैं वार्ड में सक्रिय हूं। बावजूद मुझे दरकिनार किया गया है। शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के साथ वार्ड नंबर 22 से उनकी टिकट भी तय बताई जा रही है। बता दें कि इस वार्ड से भाजपा ने सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।



77 नामांकन जमा हुए, वार्ड नंबर 25 से साहनी हुए बागी
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दूसरे दिन शुक्रवार को 77 नामांकन दाखिल हुए। इनमें कईयों ने निर्दलीय फार्म जमा किए है। वहीं 54 फॉर्म गए है। शनिवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है।

Share:

Next Post

भाजपा ने की नगर परिषद नलखेड़ा व बड़ागांव के वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा

Sat Jun 18 , 2022
नलखेड़ा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद के 15 वार्डो के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार सायं भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी द्वारा जारी सूची में वार्ड 1 से श्रीमती रोशन बी जाकिर खां, वार्ड 2 से श्रीमती अंतिम विजय सोनी, वार्ड 3 से श्रीमती भावना राकेश […]