कहा, भाजपा के राज में कोई पेंशन ना मिलने से तो कोई महंगाई व बिजली के बढ़े बिल से परेशान
उज्जैन। कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद माया त्रिवेदी द्वारा वार्ड क्रमांक 33 में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए गए तथा भाजपा सरकार की कुनीतियां आम जनता को बताई। कांग्रेस नेत्री पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी द्वारा वार्ड 33 में नारी सम्मान पत्र भरवाने के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए विजयी दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता परेशान है।
महंगाई, पेंशन नहीं मिलने और बिजली के बढ़े हुए बिलों के कारण परेशान है। जानकारी देते हुए पं. श्रवण शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 33 में नारी सम्मान पत्र भरने का अभियान पार्षद श्रीमती त्रिवेदी के नेतृत्व में चलाया गया। आज के अभियान में कई महिलाओं ने पेंशन ना मिलने कई गरीब परिवारों ने राशन ना मिलने अधिकांश लोगों ने बढ़ी हुई महंगाई एवं बिजली के बिल की समस्या बताते हुए सीधे शब्दों में कहा कि हम भाजपा रात से परेशान हो गए हैं। आज 511 नारी सम्मान पत्र बनेगा भरे गए। इस दौरान प्रमुख रूप से सलीम भाई गैसवाले, बुलबुल जायसवाल, मनोज ठाकुर, बंटी गौंड, पंकज सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share:
घटिया निर्माण सामग्री से हो रहे हैं निर्माण, कोई देखने वाला नहीं उज्जैन। तीन बत्ती चौराहे से माधव क्लब रोड का डामरीकरण हुआ था लेकिन तीन दिन बाद ही डामर उखडऩे लगा है जिससे कि घटिया निर्माण की पोल खुल गई। आज सुबह कांग्रेस के नेताओं ने उखड़े डामर के फोटो खींचे। नगर निगम तथा […]
शाम 5 बजे तक होगा मतदान-वोटिंग निपटते ही वोटों की गिनती होगी शुरु देर रात आएँगे परिणाम-11 हजार 500 मतदाता चुनेंगे 12 पदाधिकारियों को उज्जैन। आज सुबह सख्याराजे धर्मशाला में देवासगेट स्थित उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के कश्मकश भरे चुनाव के लिए मतदान शुरु हुआ। शहर के दो प्रमुख परिवारों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में […]
सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होगी-कलेक्टर के निर्देश पर होगा कार्यक्रम उज्जैन। नगर पालिका निगम के अध्यक्ष का निर्वाचन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका निगम का पहला सम्मेलन 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे नगर पालिका निगम के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। अध्यक्ष एवं अपील […]
निर्माण में भ्रष्टाचार की जताई आशंका-कलेक्टर से करेंगे जाँच की माँग उज्जैन। शहर कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्षद दल ने कल सरकारी दौलतगंज स्कूल की छत के टूटे प्लास्टर स्थल का जायजा लिया और इस संबंध में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए कलेक्टर से जाँच की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ने उन्होंने […]