भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुख्तार के गुर्गों को उठा रही क्राइम ब्रांच, जन्मकुंडली की जा रही नोट

  • पुलिस को है शहर में गैंगवार का अंदेशा, मुख्तार की गद्दी हासिल करने भिड़ सकते हैं बदमाशों के गुट

भोपाल। राजधानी के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की मौत के बाद शहर में गैंगवार का अंदेशा बड़ गया है। लिहाजा पुलिस ने भी अपराधियों से निपटने कमर कस ली है। मुख्तार के करीबी गुर्गों को क्राइम ब्रांच उठा रही है। सभी की जन्मकुंडली नोट की जा रही है। इस बात की भी जानकारी ली जा रही है कि वह मुख्तार के साथ कितने केसों में पार्टनर रहे। कितने वर्षों तक मुख्तार से उनका संबंध रहा। सभी से वाहिद विक्की की जानकारी मांगी जा रही है, इसी के साथ गैंगवार संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं वाहिद की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मुख्तार की मौत के बाद गौहरगंज से भोपाल तक रहने वाले उसके गुर्गे दो फाड़ हो गए हैं। बॉस की मौत के लिए एक खेमा विक्की को जिम्मेदार मान रहा है। वहीं मुख्तार का सबसे करीबी रहा विक्की मुख्तार की गैंग का आगे संचालन करना चाहता है। वहीं सूत्रों की माने मुख्तार के अपराधों में पार्टनर रहे उसके करीबी रिश्तेदार गौहरगंज निवासी युवक उसकी गैंग को आगे ऑपरेट करने का सपना देख रहे हैं।


सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिली थी कि वाहिद उर्फ विक्की भोपाल में है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। वाहिद राजस्थान में हुई गैंगवार में फरार चल रहा है। वाहिद की लोकेशन पुराने भोपाल में दो बार ट्रेस की जा चुकी है। हालांकि हर बार वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। पुख्ता सूत्रों की माने तो रविवार को वाहिद की लोकेशन मालीपुरा में स्थित एक अस्पताल में मिली थी। टीम के पहुंचने से पहले वह चकमा देकर फरार हो गया। इधर, मुख्तार के कुछ करीबी गुर्गे वाहिद को ही अपने बॉस की मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस उसके करीबी लोगों को तलब कर रही है। उनसे जानकारी हासिल कर रही है कि मुख्तार की मौत के बदले में वाहिद के साथ किसी घटना को अंजाम दिए जाने की प्लानिंग तो नहीं की जा रही है। इसी के साथ बंटी गिरोह के अन्य सदस्यों को फरारी के दौरान विक्की अपने गुर्गों के साथ मिलकर निशाना बना सकता है। इस संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

चन्नी,शन्नी,पिंकी और राजू की तलाश
पुलिस सूत्रों की माने तो रविवार को क्राइम ब्रांच ने मुख्तार के करीबी रहे शाहिद उर्फ इटारसी को तलब किया, एहम जानकारियां हासिल करने और अपराध से जुड़ी उसकी पर्सनल जानकारी हासिल करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी प्रकार उसके आधा दर्जन अन्य गुर्गों को भी क्राइम ब्रांच तलब कर जानकारी हासिल करने के बाद छोड़ चुकी है। चन्नी,शन्नी, पिंकी और राजू नाम के मुख्तार के करीबियों को भी पुलिस तलब करने की तैयारी में है।

 

Share:

Next Post

गांवों में भी ठेला लेकर निकलेंं और आंगनवाडियों के लिए गेंहू-चना जुटाएं

Tue Jun 7 , 2022
मुख्यमंत्री ने कहा… कि सामाजिक संस्थाएँ आँगनवाडिय़ों को सक्षम बनाएं भोपाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाडिय़ों को अब संभारने के लिए अब जनसहयोग जरूरी हैं। जन सहयोग से ही प्रदेश में कुपोषण को खत्म किया जा सकेंगा। भोपाल-इंदौर की तरह अब हर शहर में ठेला चलना चाहिए। गांवों में भी हाथ ठेला निकलना चाहिए। किसानों […]