आचंलिक

साध्वी की धर्मसभा में उमड़ी भीड़, प्रवचन हुए

नागदा। आचार्य आनंदऋषि की 122वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को धार्मिक आयोजन होंगे। मीडिया प्रभारी महेंद्र कांठेड़, नितिन बुड़ावनवाला ने जानकारी दी। वहीं गुरुवार को स्थानक भवन में सामूहिक सहजोड़े महासंतिकर जाप किया गया। जिसके लाभार्थी रसीकभाई भानुमति जैन चौपड़ा परिवार महाराष्ट्र वालों ने लिया। इस जाप में 101 गुरुभक्तों ने भाग लिया। महिलाओं ने केसरिया व पुरुषों ने सफेद वस्त्र पहनकर 60 मिनट का जाप किया। धर्मसभा में महासति दिव्यज्योतिजी व वैभवश्रीजी ने कहा महापुरुष वही होते हैं जो अहंकार का त्याग कर नम्रता को अपने जीवन में अंगीकार करते है। सौम्याश्रीजी, काव्याश्रीजी, नाव्याश्रीजी ने सामूहिक स्तवन प्रस्तुत किया। प्रश्न मंच का पुरस्कार सीमा नीलेश जैन सांवेरवाला व अक्षय नाहर को मिला। जाप की प्रभावना का लाभ मधुलिका अरविंद नाहर ने किया। तेले की लड़ी का लाभ शर्मिला बम ने लिया। आभार श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन लुणावत व चातुर्मास अध्यक्ष सतीष जैन सांवेरवाला ने माना।


Share:

Next Post

महिदपुर में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Fri Jul 29 , 2022
विधायक चौहान की सफल रणनीति ने खिलाया कमल महिदपुर। विगत दिनों संपन्न हुए जनपद पंचायत चुनावों में नतीजे आने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष सीट के साथ ही जनपद पंचायत महिदपुर का बोर्ड बनने की तस्वीर भी साफ हो गई थी। जनपद पंचायत महिदपुर के 25 वार्डों के लिये चुनकर आये सदस्यों में जनपद अध्यक्ष […]