उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Nagpanchami पर्व पर दर्शन केवल Online Live होंगे, सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेगा

उज्जैन। नागपंचमी पर्व पर 13 अगस्त को भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कोरोना गाईड लाइन के मद्देनजर केवल लाईव ऑनलाइन ही हो पायेंगे। सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उक्त निर्णय पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज एवं महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सहमति से लिया गया है। नागपंचमी के दिन परम्परागत शासकीय पूजन यथावत रहेगा। नागपंचमी के दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्रीबुकिंग से ही होंगे। अत: नागपंचमी पर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी प्रीबुकिंग करवा कर ही दर्शन के लिये आयें। नागचंद्रेश्वर के दर्शन श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, टीवी आदि पर कर सकेंगे। कोरोना को देखते हुए पिछले साल भी नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इस बार भी कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। नागपंचमी की मध्य रात्रि में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत द्वारा अखाड़े की ओर से भगवान नागचंद्रेश्वर की पारंपरिक पूजा की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर और संभागायुक्त भी मौजूद रहेंगे। हालांकि इस दिन श्रद्धालु प्री बुकिंग करवाकर महाकाल के दर्शन अवश्य कर पाएँगे। इस साल भी लोगों को सीधे नागचंद्रेश्वर के दर्शन नहीं होंगे।

Share:

Next Post

तेजी से फैलने लगा Dengue, अब नए 21 Positive मिले... इससे पहले 7 लोग आए थे चपेट में

Wed Aug 11 , 2021
आगर मालवा। जिले में डेंगू बुखार तेजी से फैलता जा रहा है, इस दिशा में प्रशासनिक इंतजाम बेअसर ही दिखाई दे रहे हैं। जिले के 68 संदिग्ध लोगों की जांच के बाद उसमे से 28 लोगों की डेंगू रिपोर्ट अब तक पॉजीटिव आई है। मंगलवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, इससे पहले […]