जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

दिल्ली और मुंबई का हवाई सफर पूरे माह महंगा, सामान्य दिनों का किराया भी बढ़ा

जबलपुर। दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर करते हैं। ऐसे में इंडिगो द्वारा अक्टूबर माह के लिए दिल्ली और मुंबई की उड़ानें बंद करने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान का किराया शनिवार को नौ हजार रुपए तक पहुंच गया। वहीं रविवार को किराया साढ़े दस हजार रुपए है। हैदराबाद आना-जाना भी महंगा हो गया है।

चार दिन सवा चार हजार रुपए
दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली, मुंबई-जबलपुर-मुंबई और हैदराबाद-जबलपुर-हैदराबाद की फ्लाइट्स का किराया 16, 19, 22 और 31 अक्टूबर को 4158 रुपए है। जबकि, अन्य दिनों में जबलपुर से दिल्ली जाने और दिल्ली से जबलपुर आने का न्यूनतम किराया छह से आठ हजार रुपए है। इसी तरह जबलपुर से मुंबई और मुंबई से जबलपुर तक का किराया साढ़े पांच हजार रुपए से नौ हजार रुपए है। हैदराबाद आने-जाने का किराया भी नौ हजार रुपए तक पहुंच गया है।


पहले चार हजार था न्यूनतम किराया
पहले दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान का किराया न्यूनतम चार हजार रुपए था। अक्टूबर में कुछ दिनों को छोड़ दें तो हवाई किराया पांच से आठ हजार रुपए तक पहुंच गया है।

Share:

Next Post

जबलपुर रेलवे स्टेशन को 350 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा विश्वस्तरीय

Tue Oct 11 , 2022
निजी कंपनी बना रही मास्टर प्लान जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन को रानीकमलापति की तर्ज पर विश्वस्तीय स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी है, जो मुख्य रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार करने में जुटी है। स्टेशन में विश्वस्तरीय सुविधाओं में क्या होगा, […]