img-fluid

कमिश्नर से लेकर महापौर तक घूम लिए, नहीं शुरू हुआ जंजीरवाला से अटल द्वार की सड़क का काम

October 03, 2026

इन्दौर। जंजीरवाला से अटल द्वार तक की सड़क को लेकर महापौर और कमिश्नर ने अफसरों को कई बार निर्देश और चेतावनी दे दी, मगर उसके बावजूद कई हिस्सों में सड़क का काम बंद पड़ा है। कई हिस्सों में बाधाओं का बहाना है तो कई जगह लाइनों के काम आधे अधूरे छोड़ दिए गए हैं।

जंजीरवाला से लक्ष्मी मेमोरियल तक सड़क का काम तेजी से पूरा कर लिया गया है, क्योंकि उक्त हिस्से में सड़कें क्लीयर थी और बाधक निार्मण नहीं थे, जिसके चलते दो से तीन माह में ही वहां काम पूरा होगया, लेकिन अब लक्ष्मी मेमोरियल पुल के आगे से अटल द्वार तक काम अटका पड़ा है।


  • पूर्व में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल दो से तीन बार क्षेत्र का दौरा कर संबंधित एजेंसी को काम तेजी से पूरा करने की चेतावनी दी थी, मगर उसके बावजूद कई हिस्सों में अभी काम बंद पड़ा हुआ है। वहां कई हिस्सों में वर्षों पुरानी लाइनें बदलने के काम चल रहे हैं तो कई जगह बाधाओं के कारण मामला अटका होना अफसर बताते हैं। कुछ रहवासियों ने अपने स्तर पर बाधक हिस्से हटा लिए थे, लेकिन वहां कुछ जगह चौड़ाई को लेकर विवाद की भी स्थिति भी है। अफसरों के मुातबिक कुछ बाधाएं हटाई जाना है, जिसको लेकर नपती और निशान लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। नोटिस भी दिए गए थे। कई हिस्सं में काम बंद पड़ा है।

    Share:

  • गांधी जयंती की छुट्टी मनाने निकले दो छात्र हादसे का शिकार, एक की मौत

    Sat Oct 3 , 2026
    दोस्त ने की गलती, समय पर घरवालों को नहीं बताई घटना, बच सकती थी जान इन्दौर। दोस्त के साथ घूमने के लिए निकले एमबीए छात्र की बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। 21 साल के प्रणव पिता नंदकिशोर निवासी रोबोट चौराहे की सड़क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved