इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में अलग-अलग सडक़ हादसे, 3 की जान गई

 


इंदौर। अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसों में एक नाबालिग सहित दो युवकों की मौत हो गई। भंवरकुआं पुलिस (Bhanwarkuan Police) ने बताया कि पालदा (Palada) का रहने वाला 16 वर्षीय नितिन पिता सतेंद्र कल भंवरकुआं की तरफ से बाइक पर सवार होकर एक साथी के साथ घर जा रहा था। तीन इमली ब्रिज (Tin Imli Bridge) के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। गंभीर चोटें लगने के चलते नितिन की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हुआ। वहीं एक अन्य सडक़ हादसे (Road accident) में दीपक पिता किशन सोनी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य सडक़ हादसा धार रोड पर हुआ। चंदन नगर पुलिस (Chandan Nagar Police) ने बताया कि नील पुरी निवासी पंढरीनाथ क्षेत्र पिकनिक मनाकर एक साथी के साथ बाइक से घर आ रहा था। तभी किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में नील की मौत हो गई। उसके साथी को भी चोट आई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


नगर निगम कर्मी के घर बदमाशों ने चलाई गोली
रंजिश के चलते बदमाशों ने नगर निगम कर्मी (Municipal Corporation) के घर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली खिडक़ी से अंदर चलाई गई थी। एरोड्रम पुलिस (Aerodrum Police) ने बताया कि छोटा बांगड़दा में सृष्टि पैलेस (Srishti Palace) में निगमकर्मी जितेंद्र चौहान रहता है। कल रात को उसके घर के बाहर आए कुछ बदमाशों ने खिडक़ी पर गोली चलाई और भाग गए। गोली खिडक़ी का कांच फोडक़र अंदर की तरफ आई। इसके बाद आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जितेंद्र से जब पूछताछ हुई तो उसने पुलिस को बताया कि बीते दिनों एक चाकूबाजी की घटना हुई थी। उसमें वह गवाह है। घटना के बाद कुछ बदमाशों ने उसे फोन पर धमकाया भी था कि मामले में गवाही नहीं दे। संभवत: धमकाने वाले बदमाश ही गोली चलाकर गए होंगे।

Share:

Next Post

मार्च में ही भोपाल-ग्वालियर में चली लू, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Tue Mar 30 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान (Temperature in Madhya Pradesh) बढ़ने लगा है। उमस और गर्मी ने अभी से बेहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। आद्रता का स्तर कम होने से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं होली के दिन सोमवार को भी गर्मी […]