आचंलिक

आगजनी, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया धरना

  • बिजली सस्ती, किसानों का कर्ज माफ किया, कमलनाथ ने प्रदेश से गुंडों का सफाया कर दिया था

सीहोर। महाकाल मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन में आगजनी, महंगाई, बेरोजगारी, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भी कई मुददों को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली चौराहा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस के सभी अनुशांगिक संगठन महिला कांग्रेस, सेवादल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनूसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समस्त विभाग और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं शामिल रहे।
जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कपिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने नेतृत्व में एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह लोग लालच में इतने अंधे हो गए हैं कि यह भगवान के मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। महाकाल मंदिर निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया, अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इन्होंने सतपुड़ा भवन में आग लगवा दी लेकिन जनता सब समझ चुकी है।



महाकाल मंदिर का भ्रष्टाचार और सतपुड़ा की आग बता रही है भाजपा सरकार जाने वाली है। सीहोर जिले से हम कमलनाथ को चार विधायक देने वाले हैं। कमलनाथ ने जनता के साथ जो वादा किया वह पूरा किया, कमलनाथ की सरकार को प्रदेशवासी याद करते हैं। बिजली सस्ती, किसानों का कर्ज माफ किया, कमलनाथ ने प्रदेश से गुंडों का सफाया कर दिया था। इस मौके पर जिला प्रभारी बाबूलाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार से डरने की जरूरत नहीं, डटकर इनका विरोध करो, इनकी गलत नीतियों को उजागर करो।इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, ओमदीप, केके मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह भाटी सौंठिया दरबार, महेश दयाल चौरसिया, राजाराम बडे भाई, गणेश तिवारी, राजू राजपूत, हरपाल ठाकुर, नईम नबाव, राजेन्द्र वर्मा, कपिल सूर्यवंशी, राजेन्द्र ठाकुर, मेघा परमार, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, कमल सिंह चौहान, गुलाब बाई ठाकुर, सीताराम भारतीय, रघुवीर दांगी, राजकुमार यादव, राजीव गुजराती, राजेश भूरा यादव, रवि धुत, शशांक सक्सेना, मुकेश ठाकुर सहित बड़ी सं या में कांग्रेसी शामिल रहे।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री का बासौदा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Sun Jun 25 , 2023
व्यवस्थाओं में कहीं चूक ना हो- संभागायुक्त श्री मालसिंह भयडिय़ा विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के बासौदा में 28 जून को आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों का स्थानीय विधायक श्रीमती लीना जैन, भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयडिया, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल श्री […]