देश

उज्जैन के शराब कारोबारी से जुड़े दुबे के तार, दर्शन करने उज्जैन बुलाया था

 

  • यूपी के दो वकील भी हिरासत में
  • शराब कारोबारी को भी पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन। विकास दुबे की गिरफ्तारी के तार एक शराब कारोबारी से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुबे सहित पुलिस ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें उज्जैन का एक शराब कारोबारी भी शामिल है। इसी शराब कारोबारी ने दुबे को उज्जैन बुलाया था।
कुख्यात गैंगस्टर एवं 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे को आज सुबह महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था। इस मामले में यह जानकारी मिली है कि इसके मित्र तथा शराब कंपनी के मैनेजर ने उसे उज्जैन बुलाया था तथा उसकी मदद की थी। आज दोपहर में पुलिस ने सागर कंपनी के मैनेजर आनंद तिवारी तथा उसके पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया है तथा उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आनंद तिवारी यूपी का रहने वाला बताया जाता है और विकास दुबे से उसकी नजदीकियां थीं तथा अपुष्ट सूत्रों ने उसकी रिश्तेदारी होना भी बताई है। नागझिरी स्थित निवास को भी सील किया गया है। सागर कंपनी में पिछले कई वर्षों से कार्यरत रहते हुए यह उज्जैन में ही था। इसी ने विकास दुबे को उज्जैन बुलाया था।  UP के दो वकीलों (बिट्टू और सुरेश) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  ये दोनों ही विकास दुबे को कार से लेकर उज्जैन आए थे। रात को उज्जैन की होटल में ही रूका था। विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड के लिए उज्जैन सीजेएम तृप्ति पांडे के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share:

Next Post

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश की सियासत में उबाल, कांग्रेस का नरोत्तम पर वार

Thu Jul 9 , 2020
दिग्विजयसिंह, कमलनाथ, बाला बच्चन ने की न्यायिक जांच की मांग उज्जैन। विकास की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष के निशाने पर यूपी और एमपी की पुलिस है। ये तो साफ है कि दुकानदार और निजी सुरक्षाकर्मियों की सूचान पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के एक ट्वीट से सियासी […]