img-fluid

इंदौर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से भटका नाबालिग सकुशल परिवार से मिला

September 26, 2025

इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस इंदौर ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। रेलवे स्टेशन इंदौर के प्लेटफॉर्म नंबर 05/06 पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल दशरथ मेहरा (HC 584) की पैनी नज़र एक असंरक्षित बालक पर पड़ी।

संदेह होने पर जब बालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मोहम्मद सफी आलम (उम्र 14 वर्ष, निवासी थाना चंदन नगर, इंदौर) बताया। तत्पश्चात बालक को सुरक्षित रूप से जीआरपी थाना इंदौर लाया गया, जहां महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक बन्नो सोलंकी ने उससे गहनता से कारण पूछा।

बालक ने बताया कि पिता की डांट से आहत होकर वह घर से बिना बताए अपने दादाजी के पास जाने निकल पड़ा था, लेकिन रास्ता भटकने से रेलवे स्टेशन पहुँच गया। पूछताछ में बच्चे ने अपने पिता का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।

जीआरपी पुलिस ने तत्काल उसके पिता से संपर्क किया और नाबालिग को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी इंदौर के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और जन-हितैषी रवैये के लिए विख्यात जीआरपी इंदौर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी सतर्कता और ईमानदारी ही उनकी पहचान है।

Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Sep 26 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.04, सूर्यास्त 06.03, ऋतु – शरद आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- जमीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved