आचंलिक

बिजली कंपनी के अधिकारियों से मारपीट, एक का टूटा कंधा, दूसरे का टूटा हाथ

  • कंपनी के सहायक यंत्री समेत लाइनमेन और अन्य कर्मचारी बकाया राशि वसूलने पहुंचे थे

विदिशा। बिजली कंपनी इन दिनों बिलों की बकाया राशि को वसूलने पर जोर दे रही है। सख्ती से वसूली वाले इस अभियान के तहत सोमवार को बिजली कंपनी के सहायक यंत्री समेत लाइनमेन और अन्य कर्मचारी बकाया राशि वसूलने के लिए पहुंची थी। कंपनी की इस टीम पर एक ही परिवार के चार लोगों ने हमला बो दिया। जिसमें कर्मचारी और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक यंत्री राजीव कुमार अपनी टीम के साथ दोपहर साढ़े 3 बजे रायपुरा के रहने वाले बिजली उपभोक्ता जानकी प्रसाद कुशवाह के यहां पर बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जानकी कुशवाह और बिजली कंपनी के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया है। इस दौरान जानकी प्रसाद कुशवाह, अमित कुशवाह, कुसुम बाई और ललीता ने झूमाझटकी कर दी। विवाद इतना बड़ गया कि चार लोगों ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लाठी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।



अफसरों को कमरे में बंद कर पीटा
बिजली बकाया राशि वसूल करने के लिए एई राजीव कुमार के साथ हिम्मत सिंह ठाकुर, अंतराम जाटव और प्रशांत ठाकुर थे। बताया गया कि इस सभी पर जब हमला हुआ तो हमले में यह सभी घायल हो गए। हमले में प्रशांत ठाकुर के कंधे में फेक्चर आना बताया गया है। वहीं हिम्मत सिंह ठाकुर के हाथ में फेक्चर आया है। वहीं एई राजीव कुमार पर 20 से 25 लाठियां बरसाईं गयीं। अधिकांश चौटें मुंदी हैं। इस विवाद के बाद मामले की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी गई। वहीं पुलिस को भी खबर दी गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने हिम्मत सिंह व अन्य मारपीट करने वालों को थाने ले आई। फरियादी राजीव कुमार की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 353,332, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य धाराएं भी पुलिस ने आरोपियों पर लगाईं हैं। मारपीट में हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:

Next Post

रेलवे स्टेशन से मछलीपुल तक डेढ़ किलोमीटर तक बनाई जाएगी सड़क

Tue Oct 18 , 2022
सीहोर। शहर में विकास कार्य जारी है। इसको र तार देने के लिए विधायक सुदेश राय के मु य आतिथ्य में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने रेलवे स्टेशन से मछली पुल तक जाने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर डामरीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री राय और […]