जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

भ्रष्टाचार का पर्याय बना बिजली विभाग

  • मप्र कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन

जबलपुर। बिजली विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लगातार हमारे द्वारा बिजली विभाग के कारनामों को उजागर किया जा रहा है। हाल ही में गढ़ा पुरवा कार्यालय में जेई लक्ष्मीनारायण पाटिल को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथो पकड़ा।
जेई द्वारा जिस पीडि़त मूलचंद कुशवाहा से रिश्वत की मांग की जा रही थी, उस पीडि़त किसान को कई महीने जेई के द्वारा परेशान किया गया। रिश्वत की रकम अदा न करने पर उसको कनेक्शन न देने की बात भी जेई ने कई बार कहीं और फिर पीडि़त मूलचंद कुशवाहा ने कर्ज लेकर रिश्वत देने का प्रबंध किया। मूलचंद कुशवाहा ने पूर्व में घटित समूचा घटनाक्रम हम लोगों के समक्ष रखा। यह बात मप्र कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कही। श्री शर्मा ने बताया कि संगठन के द्वारा पीडि़त मूलचंद कुशवाहा को लोकायुक्त में शिकायत करने की सलाह दी गई। तत्पश्चात् यह कार्यवाही कियान्वित की गई।


उन्होंने बताया कि बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं आप बिजली समस्याओं का निवारण करने के लिए किया गया है । हमारे संगठन की नजर बिजली विभाग के हर एक छोटे बड़े भ्रष्ट अधिकारियों पर है। यह तो सिर्फ यह बानगी है आगे चल के और भी बड़े बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा जायेगा आपके माध्यम से हम उन बिजली उपभोक्ताओं से भी अपील करते हैं कि कोई भी अधिकारी आप से रिश्वत की मांग करता है या आपको प्रताडि़त करता है आप हमसे कभी भी संपर्क कर सकते है। समस्याओं का निदान करने कांग्रेस पार्टी के द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 9589134445, 9589131119 भी जारी किया गया है।

Share:

Next Post

ठण्डे बस्ते में पड़ी हेलमेट की कार्यवाही, नहीं होता दिख रहा कोई असर

Thu Dec 1 , 2022
फिर से बिना हेलमेट घूमते दिख रहे दो पहिया वाहन चालक जबलपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर जबलपुर में हेलमेट न पहनने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही थी लेकिन वर्तमान में देखा जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई है। शुरुआत में जिस तरह […]