आचंलिक

105 श्रमिक परिवारों को दो करोड़ से अधिक की अनुग्रह सहायता वितरित

तराना। हर कदम पर श्रमिकों की मदद अनुग्रह, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल-2 योजना एवं निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष रूद्रप्रतापसिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजौरिया एवं ईश्वर जिगर पटेल थे। कार्यक्रम में योजनान्तर्गत जनपद क्षेत्र के 105 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 24 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया जिसमें दुर्घटना मृत्यु के 7 प्रकरणों में 28 लाख तथा सामान्य मृत्यु के 98 प्रकरणों मे 1 करोड़ 96 लाख की सहायता राशि का वितरण किया गया।



जप उपाध्यक्ष नारायणसिंह गुर्जर, कायथा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र देवड़ा, सांसद प्रतिनिधि धारासिंह जाट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एल. टांक, राकेश पेंटर, घनश्याम जाट, विक्रम मालवीय, प्रकाश राजोरिया, प्रताप भाटी आदि उपस्थित थे। संचालन किशोर मालवीय ने किया। जानकारी अनोखीलाल परिहार ने दी।

Share:

Next Post

बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के लकडिय़ों के ढेर में घुसा

Fri Oct 14 , 2022
गंभीर रूप से घायल होने पर घटनास्थल पर ही हुई मौत महिदपुर रोड। गुरुवार की देर शाम को एक अज्ञात बाइक सवार चालक अपनी बाइक चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी लकडिय़ों के ढेर में जा घुसा जिससे उसकी गंभीर रूप से घायल होने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी […]