img-fluid

2026 में आबकारी विभाग की कार्रवाई

August 17, 2026

  • 1562 बल्क लीटर अवैध शराब हुई जब्त, 1148 प्रकरण बनाए

उज्जैन। अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों पर आबकारी विभाग का डंडा इस साल जमकर चला। आबकारी विभाग ने एक जनवरी 2026 से जुलाई तक एक हजार 162 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में महुआ लहान भी जब्त किया है।


  • आबकारी विभाग के अधिकारी मुकेश रंधा ने बताया कि विभाग अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। हमारी टीमें लगातार रेंडम जांच करती है, साथ ही मुखबिरों से मिलने वाली सूचना के आधार पर भी छापामारी की जाती है। साल 2026 में एक जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच उज्जैन में कुल एक हजार 162 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, इसमें देशी, विदेशी और हाथ भट्टी शराब शामिल हैं। साथ ही 31 हजार 220 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है। इनका अनुमानित बाजार मूल्य करोड़ों रुपए है। विभाग ने अपने कार्रवाई के दौरान साल में कुल 1148 प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल पहुंचाया है। बता दें कि आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई के दौरान शराब और महुआ लहान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल हो रहे कुल 6 वाहनों को भी जब्त किया है। इसमें चार दो पहिया और दो चार पहिया वाहन हैं। जाहिर है कि विभाग की सख्त कार्रवाई के चलते शराब के अवैध परिवहन और व्यवसाय में कमी आई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved