img-fluid

मंदिर की आड़ में शोषण? सचिव पर गंभीर आरोप

June 18, 2026

  • पीडि़ता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के घाना सोनपुर निवासी एक महिला ने काली बाड़ी मंदिर के सचिव पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीडि़ता मनीषा बर्मन ने एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि खमरिया स्थित काली बाड़ी मंदिर के सचिव अर्णव दास द्वारा लंबे समय से उसे डरा-धमकाकर शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी ने भय और दबाव का माहौल बनाकर उसका शोषण किया।



  • थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
    पीडि़ता के अनुसार उसने इस संबंध में पहले खमरिया थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसका मनोबल टूटता जा रहा है। महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में देरी का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसे डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।

    जान से मारने की मिल रही धमकियां
    मनीषा बर्मन ने आरोप लगाया है शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी अर्णव दास और अधिक आक्रामक हो गया है। वह लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे पीडि़ता और उसका परिवार भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।

    एसपी कार्यालय पहुंचकर मांगी सुरक्षा
    आरोपों और कथित धमकियों से परेशान होकर पीडि़ता सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई। उसने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

    पुलिस जांच के बाद होगी कार्रवाई
    मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीडि़ता द्वारा दिए गए आवेदन और आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • एफआईआर के बाद एनआरएलएम के दो कर्मी गायब, बर्खास्तगी के लिए मुहूर्त का इंतजार

    Thu Jun 18 , 2026
    11.37 करोड़ के मझौली गेहूं घोटाले में कार्रवाई अधर में जबलपुर। मझौली स्थित मां अन्नापूर्णा वेयर हाउस, पिपारिया में सामने आए 11.37 करोड़ रुपये के बहुचर्चित गेहूं घोटाले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद विभागीय कार्रवाई की रफ्तार सवालों के घेरे में है। मामले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved