इंदौर न्यूज़ (Indore News)

फर्जी एडवाइजरी कंपनी की मास्टर माइंड पूजा के नेपाल भागने का अंदेशा

  • बहन पायल भी अंडरग्राउंड, घोटाला दस करोड़ से अधिक का होने का अनुमान

इंदौर। फर्जी एडवाइजरी कंपनी खोलकर चार सौ से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह की मास्टर माइंड पूजा थापा अब तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। कई शहरों में उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को अब यह भी अंदेशा है कि वह नेपाल भाग सकती है, क्योंकि वह मूल रूप से नेपाल की ही रहने वाली है।

राऊ पुलिस ने कुछ दिन पहले असम राइफल्स के एक अधिकारी के साथ पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारा था और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि यह कंपनी लॉकडाउन के बाद खुली थी और इसने चार सौ से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी की है।


पहले पांच करोड़ की ठगी की बात सामने आई थी, लेकिन गिरोह की मास्टर माइंड पूजा थापा के घर छापे में मिली नोट गिनने की मशीन और लैपटॉप की जानकारी के बाद पुलिस का अनुमान है कि यह ठगी दस करोड़ से अधिक की है। पुलिस को पूजा की लोकेशन गोवा में मिली थी, लेकिन इसके बाद उसके कुछ अन्य शहरों में जाने की बात सामने आई थी। अब पुलिस को आशंका है कि वह नेपाल भाग सकती है, क्योंकि वह मूल रूप से नेपाल की ही रहने वाली है और उसका परिवार कुछ सालों से देवास में बस गया था।

पूजा की बहन पायल भी फरार है। इसके चलते आशंका है कि वह भी इस गिरोह में शामिल है। उसके भाई अमृत से पुलिस ने दोनों बहनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इंदौर पुलिस गोवा, मुंबई, कर्नाटक, दिल्ली सहित कई राज्यों की पुलिस के संपर्क में है, ताकि पूजा को दबोचा जा सके।

Share:

Next Post

राहुल गांधी ने CBSE को 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन' बताया

Mon Apr 25 , 2022
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने CBSE को ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन’ बताया है। उनकी यह टिप्पणी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 और 12 के इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस से कई चैप्टर्स हटाने के बाद आई है। उन्होंने सिलेबस में बदलाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर […]