बड़ी खबर

प्रसिद्ध कथक नृत्यकार पंडित बिरजू महाराज का निधन, पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

लखनऊ। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Famous Kathak dancer Pandit Birju Maharaj) का स्वर्गवास हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की रात अपनी अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि लखनऊ में पंडित बिरजू महाराज का निधन हुआ। सिंगर मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। गौरतलब है कि पंडित बिरजू महाराज का नाम भारत के महान कलाकारों में शामिल है।

 

Share:

Next Post

गीतकार एलेप्पी रंगनाथ का 73 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन

Mon Jan 17 , 2022
नई दिल्‍ली । देश और केरल (Kerala) के जाने-माने गीतकार और निर्देशक (Lyricist and director) एलेप्पी रंगनाथ (Alleppey Ranganath) का रविवार देर रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। एलेप्पी रंगनाथ कोरोना की चपेट में आ गए थे और यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( Medical College […]