img-fluid

भोपाल में गोली मारकर हत्या, चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली, 21 वर्षीय युवक की मौत

September 20, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार सुबह दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चलती बाइक पर एक युवक को उसके ही दोस्त ने सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हमले में 21 वर्षीय युवक ताशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी साथी को बंदूक की नोक पर डराकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

साथी के साथ बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ताशी (21 वर्ष) प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार सुबह वह अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य साथी के साथ बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था। बाइक पर तीसरा साथी गाड़ी चला रहा था, ताशी बीच में बैठा था और आरोपी अलीम सबसे पीछे बैठा था। रास्ते में अलीम ने अचानक अपनी पिस्टल निकाली और ताशी के सिर में गोली चला दी। गोली लगते ही तीनों अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर पड़े और ताशी ने वहीं दम तोड़ दिया।


  • आरोपी फरार हो गया
    वारदात के बाद आरोपी अलीम ने बाइक चला रहे साथी को पिस्टल की नोक पर धमकाया और उसके साथ गाड़ी पर बैठकर सिंधी कॉलोनी तक गया, जहां से वह फरार हो गया। बाद में साथी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    15 दिन पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
    पुलिस की प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि मृतक ताशी और आरोपी अलीम के बीच 15 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। हालांकि, उस समय आपसी समझाइश से मामला सुलझ गया था और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। लेकिन आरोपी अलीम अपने मन में रंजिश पाले बैठा था और मौका मिलते ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

    Share:

  • एसआईआर प्रक्रिया वोटर हटाओ अभियान बन गई - कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

    Sun Sep 20 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया (SIR Process) वोटर हटाओ अभियान बन गई है (Has turned into Campaign to Remove Voters) । कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में चल रहे ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) के कारण बड़ी संख्या में वोटरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved