img-fluid

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में छात्रा ने की आत्महत्या

April 16, 2026

  • धार जिले के धरमपुरी के पास की रहने वाली थी, नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर। भंवरकुआं इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि 19 साल की कशिश पिता कल्याणसिंह पंवार के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। कशिश भंवरकुआं इलाके के अभिनव नगर पालदा में किराए से कमरा लेकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। कल उसका शव फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


  • इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, न ही मौके से किसी प्रकार के सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने कशिश का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि पता चल सके कि उसने यह कदम क्यों उठाया। कशिश मूल रूप से धार जिले के धरमपुरी के पास ग्राम पगारा की रहने वाली थी।

    Share:

  • वैशाख अमावस्या पर दान और स्नान का बढ़ा महत्व, पितरों की कृपा का अवसर...

    Thu Apr 16 , 2026
    नई दिल्ली :वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya) इस वर्ष एक अत्यंत विशेष ज्योतिषीय संयोग (Astrological Alignment) के साथ आ रही है, जब सूर्य और चंद्रमा दोनों मेष राशि (Aries Zodiac) में एक साथ स्थित होंगे। यह दुर्लभ युति आध्यात्मिक दृष्टि (Spiritual Perspective) से अत्यधिक प्रभावशाली मानी जा रही है और इसे दान, स्नान तथा पितृ तर्पण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved