img-fluid

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंचीं, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

June 07, 2026

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग फैलने लगी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

आग की सूचना मिलते ही भोपाल का फायर ब्रिगेड अमला अलर्ट मोड पर आ गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए फतेहगढ़ और भेड़ाघाट सहित शहर के विभिन्न स्टेशनों से 3 वाटर टैंकरों सहित कुल 8 दमकल वाहनों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। भोजनालय के भीतर धुएं का गुबार और तपन इतनी ज्यादा थी कि दमकलकर्मियों को अंदर प्रवेश करने के लिए इमारत की दीवार तक तोडऩी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिसके बाद घंटों तक कूलिंग का काम चलता रहा।


  • आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

    आग की घटना में सबसे डरावना पहलू किचन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर थे। अगर आग इन तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था जो आसपास के रिहायशी इलाके को भी चपेट में ले लेता। लेकिन जांबाज दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर समय रहते 4 कमर्शियल सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, वहीं आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, आग भोजनालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन से शुरू होकर ऊपरी मंजिल तक फैली। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भोजनालय में पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन निकास मौजूद थे या नहीं।

    लालघाटी क्षेत्र में स्थित जिस इमारत के भोज इन रेस्टोरेंट में लाग लगी है, उस इमारत में छह रेस्टोरेंट व कई दुकानें हैं। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई तथा जल्द ही दूसरी मंजिलों तक जा पहुंची। जिस रेस्टोरेंट में आग लगी है वह अनूप रिजवानी नाम के व्यवसायी का है। प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था।

    Share:

  • महंगे गैस सिलिंडर पर सियासी संग्राम जारी, शरद पवार बोले- सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Sun Jun 7 , 2026
    मुंबई। देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved