img-fluid

पांच साल तक अपना नाम नहीं बता पाता था, अब निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार

September 16, 2026

  • फिल्म ‘हनुमान अंश के विहान शेडगे आए इंदौर, दिव्य शक्तिपीठ पहुंचे

इंदौर। कभी इतना शर्मीला था कि पांच साल की उम्र तक अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पाता था। घर में भी ज्यादा बात नहीं करता था। मां सायली शेडगे ने उसके आत्मविश्वास के लिए उसे एक्टिंग क्लास में डाल दिया। यही शुरुआत धीरे-धीरे उसे कैमरे के सामने ले आई। अब आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला विहान शेडगे ‘नीम करौली बाबाÓ के बचपन का किरदार निभाकर अपनी पहली हिंदी फिल्म का हिस्सा बना है।

पुणे के रहने वाले विहान कल इंदौर में थे। दिव्य शक्तिपीठ में मीडिया और उनके चाहने वालों से मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे शामिल थे। कई सवाल भी किए, जिसके जवाब विहान ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दिए। विहान की मां सायली ने बताया कि 8 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद मराठी रियलिटी शो और एक फिल्म में काम किया। एक टीवी शो के लिए दो दिन शूट किया। अभिनेता विशाल चतुर्वेदी के साथ किए एक विज्ञापन के वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म में कास्ट करने की बात आई। इसके बाद ऑडिशन हुआ और विहान को इस किरदार के लिए चुन लिया गया।


  • भाषा नहीं बनी बाधा, खुद सीखा हिंदी एक्सेंट
    मराठी भाषी परिवार से होने के बावजूद विहान को फिल्म के दौरान हिंदी भाषा को लेकर कोई खास परेशानी नहीं हुई। विहान बताते हैं कि संवादों को समझकर और बोलने का अभ्यास कर वह किरदार के मुताबिक खुद को ढालता गया। फिलहाल 2 महीने तो कुछ नया करने का समय नहीं है, लेकिन आगे अब इसी फील्ड में कॅरियर बनाने की इच्छा है। विहान ने शूटिंग से पहले ध्यान और मेडिटेशन की प्रैक्टिस की। वह अभी आठवीं कक्षा का छात्र है और स्कूल की ओर से भी उसे पूरा सहयोग मिलता है। शूटिंग के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए दोस्त उसे नोट्स उपलब्ध कराते हैं।

    Share:

  • पाकिस्तान से खजूर की खेप भारत लाने का खुलासा? DRI ने 13 कंटेनरों में 362 टन माल किया जब्त

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra)में राजस्व खुफिया निदेशालय (Intelligence Bureau)यानी DRI ने 362 मीट्रिक टन (Metric tonne)से ज्यादा सूखे खजूर की एक बड़ी खेप जब्त की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह माल पाकिस्तान के कराची पोर्ट से भेजा गया था। हालांकि भारत पहुंचने से पहले इसे संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved