मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी के लिए कही ये बड़ी बात

भोपाल। विधानसभा चुनाव (assembly elections) के समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक (Former Congress MLA) ने गुरुवार को पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कमलापत आर्य (Former MLA Kamalapat Arya) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि, आर्य पहले भाजपा में ही थे और वे कांग्रेस में चले गए थे। ये उनकी घर वापसी है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही चुनाव के पहले पार्टी छोड़कर गए नेता अब अपनी वापसी का रास्ता तलाशने में लगे हैं।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अगव्राल उपस्थित थे। बता दें, आर्य से पहले भी कई बड़े और छोटे नेता कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय बाय कर चुके हैं। उन्होंने पीएम की कार्यशैली से प्रभावित होकर घर वापसी की है। मिशन 2024 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। आज मैं कांग्रेस के महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 25 साल से बीजेपी में था। कांग्रेस की तानाशाही देखकर मन भर गया है। मैं भांडेर की जनता की सेवा करता रहूंगा।

Share:

Next Post

ग्वालियर में CM मोहन यादव ने निकाली 'जन आभार यात्रा', पुष्प वर्षा कर जनता ने किया स्वागत

Thu Jan 4 , 2024
ग्वालियर। ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर (Gwalior) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने खुले वाहन पर सवार होकर आम जनता के प्रति आभार जताया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” […]