चुनाव भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कमलनाथ पर एफआईआर को लेकर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

भोपाल। भांडेर में पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी फूल सिंह बरैया सहित 20 से अधिक कांग्रेस नेताओं पर कोविड नियमों की अनदेखी एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कमलनाथ पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है और सरकार पर आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कमलनाथ पर हुई कार्यवाही पर पलटवार किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ पर एफआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी की बड़ी-बड़ी रैलिया हो रही है, आयोजन हो रहे है। उस पर कोई एफआईआर नहीं हो रही है। कमलनाथ जी ने कहा है यह कोई अधिकारियों- कर्मचारियों की लाई हुई भीड़ नही थी। यह जनता की भीड़ थी। हम एफआईआर  से डरने वाले नही है। पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जो 5 साल के लिए जनता ने कमलनाथ की सरकार चुनी थी और शिवराज को भगाया था। अब 28 विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उसका इफेक्ट पूरे देश पर पडऩे वाला है। क्या हमेशा यह खरीद फरोख्त करके सरकारी बनाई जाएंगी। यह सब महत्व पूर्ण विषय है।
किसानों का मुद्दा बहुत बड़ा
कांग्रेस द्वारा खाट पर चर्चा करने को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा खाट पर ही चर्चा करती है। किसानों का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है। तीन विधेयक जो पार्लियामेंट्स में आए हैं, जिसमें किसानों की जमीन हड़प ली जाएगी, किसान बंधुआ मजदूर हो जाएगा। आज एमएसपी की वजह से किसानों को उसकी फसल का मूल्य मिल जाता है जो कि आगे चलकर उन्हें मिल पाएगा।

Share:

Next Post

मनाली-लेह राजमार्ग पर ​बीआरओ ने बनाया स्टील का सबसे लम्बा पुल ​

Wed Oct 7 , 2020
​नई दिल्ली ।​ हिमाचल प्रदेश में सामरिक मनाली-लेह राजमार्ग पर सबसे लम्बे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसे इसी महीने यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसे बारसी ब्रिज के रूप में जाना जाता है​​।​ यह लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी में दुनिया के सबसे ऊंचे लैंडिंग ग्राउंड के मार्ग पर श्योक […]