उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) क्राइम मध्‍यप्रदेश

महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी की हत्या के आरोप में पत्नि सहित चार हिरासत में

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) की निजी सुरक्षा एजेंसी(private security agency)  के कर्मचारी की दो दिन पूर्व हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नि सहित चार को हिरासत में लिया है। हत्या के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है।



महाकाल थाना पुलिस के अनुसार मृतक दिनेश की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी। दिनेश की पत्नि पूर्व में महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में काम करती थी। यहीं उसकी आरोपित से मुलाकात प्रेम संबंध में बदली और बाद में इनके बीच अवैध संबंध हो गए। इसी बात को लेकर आए दिन दिनेश और उसकी पत्नि के बीच विवाद होता था तथा मारपीट भी होती थी। दिनेश आपत्ति लेता था कि उसकी पत्नि आरोपित के साथ क्यों मिलती है। उसकी हत्या के लिए पत्नि, प्रेमी ने दो ओर लोगों की सहायता ली। दिनेश मदिर के अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी देता था। सुबह 9 बजे वह पुताई या अन्य दिहाड़ी मजदूरी करने चला जाता था।


घटनावाले दिन वह ड्यूटी करके घर जा रहा था। नृसिंह घाट कालोनी के समीप आरोपियों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। विवेचना में यह बात सामने आई थी कि मृतक और उसकी पत्नि के बीच आए दिन विवाद होता है। यह भी पता चला था कि मृतक की पत्नि के किसी ओर से अवैध संबंध है। इसी बात की जांच की गई और मामले की तह तक पुलिस पहुंची। चारो आरोपित पुलिस हिरासत में है।

Share:

Next Post

INDORE : कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर महिला से डेढ़ लाख ठगे

Mon Oct 25 , 2021
करोड़पति तो नहीं बनी… लाख भी ठगा गए…. इंदौर। देश में साइबर अपराध (Cyber crimes) तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठगोरे (cyber thugs) रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इंदौर (Indore) में एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर एक महिला से डेढ़ लाख रुपए ठग […]