
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स (Electric 2-Wheelers) बनाने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल electric vehicle (EV) कंपनी eBikeGo देशभर में अपना चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क (charging station network) तैयार कर रही है. इसके लिए कंपनी ने एक अनोखा तरीका निकाला है. कंपनी आम लोगों को उनके दुकान या मकान के बाहर मुफ्त में चार्जिंग स्टेशन (charging station ) लगाकर एक्स्ट्रा इनकम (Extra Income) करने का मौका दे रही है.
eBikeGo ने अपने eBikeGo Charge को पोर्टेबल बनाया है. इसे आराम से ऐसी किसी भी दीवार वगैरह पर इंस्टाल किया जा सकता है. कंपनी के ये चार्जिंग स्टेशन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) इनेबल्ड हैं और वाई-फाई (Wi-Fi) से कनेक्टेड रहने वाले चार्जिंग स्टेशन है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved