img-fluid

इंदौर के लेंसकार्ट शोरूम के बाहर तोड़े चश्मे, ड्रेस कोड नीति के खिलाफ वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन का प्रदर्शन

April 23, 2026

इंदौर। लेंसकार्ट की ड्रेस कोड नीति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश ने इंदौर में कंपनी के शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया।

स्कीम-54 स्थित लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने महिला कर्मचारियों को तिलक लगाया और कहा कि वे बिना किसी डर के अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ काम करें।


  • इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने लेंसकार्ट के चश्मों का बहिष्कार करते हुए उन्हें तोड़कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अतुल आनंद महाराज भी मौजूद रहे और उन्होंने कंपनी की नीतियों का विरोध किया।

    संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कंपनी की आंतरिक नीति में कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों के उपयोग पर रोक लगाई गई है, जबकि हिजाब को अनुमति दी गई है। उन्होंने इसे धार्मिक भेदभाव बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को पीटा, मुर्शिदाबाद-कूचबिहार में बवाल, महिला की मौत

    Thu Apr 23 , 2026
      कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (Legislative Assembly) के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं. मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved