img-fluid

विमान कर्मचारियों की मदद से इंदौर में हो रही थी सोने की तस्करी, अबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट से पकड़ा सोना

August 05, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी सहित 4 हिरासत में

दो दिन तक पूछताछ के बाद डीआरआई ने खोला तस्करी का राज, सराफा व्यापारी के इशारे पर चल रहा था पूरा नेटवर्क

इंदौर। विमान कर्मचारी (airline staff) की मदद से इंदौर (Indore) में सोने (Gold) की तस्करी (smuggled) का बड़ा मामला सामने आया है। अबूधाबी से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट में चल रही इस सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार तड़के इंदौर पहुंची फ्लाइट से एक यात्री को 1 किलो से अधिक सोने के साथ पकड़ने के बाद दो दिन तक गहन पूछताछ की। पूछताछ में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक कर्मचारी, शहर के एक सराफा व्यापारी और एक कार चालक की भूमिका सामने आने पर चारों को हिरासत में ले लिया गया।


  • सूत्रों के अनुसार अबूधाबी फ्लाइट की सीट नंबर 12सी पर सवार होकर सोमवार सुबह आए यात्री गोविंद पोरवाल को डीआरआई ने इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा। उसके साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राउंड स्टाफ वासुदेव बरनाले (जीएसए) को भी पकड़ा। शुरुआती पूछताछ के बाद टीम ने पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं, जिसके बाद शहर के संजय नामक सराफा व्यापारी तथा कार चालक अमन को भी हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि अमन पहले एयर इंडिया में ही काम करता था।

    चार लोग हिरासत में
    इस मामले में पुलिस ने सोने की तस्करी कर लाने वाले यात्री गोविंद पोरवाल को हिरासत में लिया है, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी वासुदेव बरनाले को भी गिरफ्तार किया है, जो यात्री से सामान लेता था और तीसरे गिरफ्तार किए गए कार चालक अमन को सौंप देता था। पुलिस ने इस मामले में तस्करी का सोना मंगाने वाले सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है।

    पहले भी कर चुके तस्करी
    सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी 4 से 5 बार इसी तरीके से सोने की तस्करी कर चुका है। डीआरआई को हर बार तस्करी की जानकारी मिलती थी, लेकिन यात्री के पास से कुछ नहीं मिलता था। इसलिए इस बार डीआरआई ने विमान से ही यात्री पर नजर रखी और सोना सौंपते ही दोनों को पकड़ लिया। डीआरआई अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, सोने की खरीद-बिक्री और पिछले मामलों की भी जांच कर रही है।

    यात्री से पैकेट लेकर निकल जाता था एयरलाइन कर्मचारी
    जांच में सामने आया है कि एयरलाइन कर्मचारी वासुदेव यात्री से सोने का पैकेट लेकर बाहर निकल जाता था, जहां वो ड्राइवर अमन को पैकेट देता था, जो संजय तक यह पहुंचाता था। पूरे नेटवर्क का संचालन सराफा कारोबारी संजय द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    1.5 करोड़ से ज्यादा का सोना एक अन्य यात्री पर भी संदेह
    बताया जा रहा है कि यात्री गोविंद के साथ एक अन्य यात्री श्रीनिवास की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। डीआरआई टीम गोविंद और श्रीनिवास की पूर्व की भी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रिकॉर्ड भी निकाल रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व में भी की गई सभी तस्करी का खुलासा होने पर आंकड़ा बहुत बड़ा हो सकता है।

    Share:

  • पीओके में बढ़ते प्रदर्शनों और दमन के आरोपों के बीच भारत का बड़ा बयान, चुनावों की वैधता पर उठाए सवाल

    Wed Aug 5 , 2026
    नई दिल्ली । पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में अधिकारों (Rights) की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, नागरिकों की मौतों और दमन के आरोपों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रदर्शन मुख्य रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved