
नई दिल्ली। गूगल (Google) ने पाकिस्तान (Pakistan) में अपना पहला ऑफिस (Office) शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) ने गूगल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान इस्लामाबाद में कंपनी के नए ऑफिस का उद्घाटन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में गूगल की स्थानीय मौजूदगी से देश में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सरकार युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने पर जोर दे रही है और इस दिशा में गूगल की अहम भूमिका हो सकती है।
गूगल प्रतिनिधिमंडल ने की PM से मुलाकात
गूगल का प्रतिनिधिमंडल सरकार और सार्वजनिक नीति मामलों के उपाध्यक्ष विल्सन व्हाइट के नेतृत्व में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिला। प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर भी मौजूद थीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसमें अर्थव्यवस्था का डिजिटलीकरण भी शामिल है। उन्होंने सरकार के ‘डिजिटल नेशन पाकिस्तान’ विजन की जानकारी देते हुए आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पाकपीएमओ का पोस्ट
Islamabad : 18 August, 2026.
PM Shehbaz Sharif Meets Google Delegation to Discuss Digital Transformation; Inaugurates Google First Office in Pakistan to Boost Tech, Youth Upskilling.
A 9-member delegation of Google, led by Mr. Wilson White, Vice President for Government Affairs… pic.twitter.com/ztMadPpqdd
— Prime Minister's Office (@PakPMO) August 18, 2026
युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग
शहबाज शरीफ ने बताया कि सरकार युवाओं को आईटी और AI की ट्रेनिंग देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गूगल इन प्रयासों को और बड़े स्तर पर ले जाने में सहयोग करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में गूगल की स्थानीय मौजूदगी स्थापित होने से दोनों के बीच साझेदारी मजबूत होगी और डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे।
Chromebook असेंबली पर भी फोकस
गूगल के अधिकारी विल्सन व्हाइट ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान में कंपनी की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय साझेदारों के साथ स्थापित की गई Chromebook असेंबली लाइन का भी उल्लेख किया।
व्हाइट के मुताबिक, पाकिस्तान में असेंबल किए जा रहे Chromebook को क्षेत्र के दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने की अच्छी संभावनाएं हैं। इससे पाकिस्तान के टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी बढ़ावा मिल सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved