देश राजनीति

सरकार वापस ले ‘पर्यावरण प्रभाव आकलन’ मसौदा : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि इस मसौदे को वापस लिया जाए।

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर सरकार पर आरोप लगाया कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद ‘देश की लूट’ है। उन्होंने लिखा, ”यह एक और ख़ौफ़नाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले ‘मित्रों के लिए क्या-क्या करती आ रही है।” उन्होंने कहा कि ”देश की लूट और पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिए ईआईए-2020 का मसौदा वापस लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आम लोगों से भी अपील की कि वे नए पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) 2020 मसौदे के खिलाफ प्रदर्शन करें क्योंकि य“खतरनाक” है। अगर यह अधिसूचित होता है तो इसके दीर्घकालिक परिणाम “विनाशकारी” होंगे।

दरअसल, पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल मार्च में ईआईए के मसौदे को लेकर अधिसूचना जारी की थी।साथ ही इस पर जनता से सुझाव भी मांगे थे। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी जा रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ओवैसी जी! राम का नाम तो लेगा ही भारतवासी

Mon Aug 10 , 2020
– आर.के. सिन्हा अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास क्या हो गया कि असदुद्दीन ओवैसी तथा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की छाती पर सांप लोटने लगा। ये तब से ही यह कहने लगे हैं कि भारत में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। ओवैसी को तो मानो एक बड़ा मौका मिल गया है हिन्दुओं को उकसाने […]