इंदौर न्यूज़ (Indore News)

आज से तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी

कल पहली बार 40 डिग्री के आगे निकला पारा

 शुक्रवार और शनिवार को 42 डिग्री तक जाने का अनुमान

इंदौर। शहर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। कल इस साल गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 40 डिग्री के आगे निकला, जिससे सुबह से रात तक गर्मी की चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं कल और परसों तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। यह इस मौसम का सर्वाधिक तापमान भी। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं कल और परसों यह 42 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद रविवार को यह दोबारा 40 से 41 डिग्री के बीच और सोमवार से 40 डिग्री के नीचे देखने को मिलेगा।

Share:

Next Post

इंदौर कलेक्टरों को जनसंपर्क आयुक्त बनाने का सिलसिला जारी

Thu May 11 , 2023
अब तेजतर्रार और सफल आईएएस अफसर मनीषसिंह को सौंपी शिवराज सरकार की छवि और निखारने की जिम्मेदारी, कार्यभार भी तुरंत कर लिया ग्रहण इंदौर। कोरोना जैसे भीषण काल में इंदौर कलेक्टर के रूप में मनीषसिंह ने बेहतर कार्य किया। वहीं सभी तरह के माफियाओं पर भी नकेल कसी। उसके बाद एमपीआईडीसी एमडी के रूप में […]