बड़ी खबर

सिक्किम में भारी हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत, 150 लोग फंसे, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

सिक्किम। नाथू ला (Nathu La) में बॉर्डर इलाके में मंगलवार (4 अप्रैल) को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं। करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन (Avalanche) के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है।


बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

भारत-चीन सीमा के पास हुआ हिमस्खलन

हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ। पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

बिना अनुमति के गए पर्यटक
चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। ये घटना 15वें मील में हुई. फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Share:

Next Post

मैंने कहा था–जिन विधायकों की जमीनी पकड़ मजबूत है, वे ही महत्व के है

Tue Apr 4 , 2023
इंदौर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Congress state president Kamal Nath) ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि मेरे कल के बयान को तोड़मरोड़कर बताया गया। वे पीयूष बबेले की किताब “गांधी..सियासत और साम्प्रदायिकता” के विमोचन और अभिभाषक संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने इसके पहले पत्रकारों से भी बात की। कमलनाथ ने कहा […]