आचंलिक

इतिहास गौरवशाली लेकिन अंग्रेजों ने इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया-डा. ठाकुर

  • क्षेत्र के वीरांगनाओं, शहीदों से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में वक्ताओं ने बताया

महिदपुर। क्षेत्र का इतिहास इतना गौरवशाली रहा है जिसका बखान नहीं किया जा सकता लेकिन अंग्रेजों ने इस इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने हमारे प्रतापी राजाओं और वीरांगनाओं को चोर, डाकू, लुटेरा बताया, जबकि सच्चाई तो यह है कि यह सभी रॉबिन हुड थे, जो अंग्रेजों का धन लूटकर आजादी की लड़ाई लड़ रहे क्रांतिकारियों की मदद करते थे। आज की युवा पीढ़ी को 1817 आंग्ल मराठा युद्ध का वह खूनी मंजर नहीं भूलना चाहिए। जब अंग्रेजों ने वीरांगना तुलसीबाई का सिर काटकर शव नदी में बहा दिया था। इस युद्ध में 3000 से अधिक सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। ऐसे में हमें इनके समाधि स्थल पर जाकर इन्हें नमन करना चाहिए। यह बात अश्विनी शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. ठाकुर ने शहीद दिवस पर गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। बाहर से आए अतिथियों ने भी क्षेत्र के इतिहास, वीरांगनाओं, शहीदों से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में बताया। 1817 तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध के 206 पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा गोपाल गौशाला परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसमें आंग्ल मराठा युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए महारानी तुलसाबाई एवं सहायिका भीमाबाई, वीर भवानी सिंह चौहान, सोंधिया वीर शिरोमणि अमरसिंह चौहान सहित तीन हजार सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पहले पुराना बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ पर गार्ड ऑफ ऑनर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शिप्रा तट स्थित महारानी तुलसा बाई की समाधि स्थल पर तुलसा बाई सहित दिल्ली दरवाजा पर सहायिका भीमा बाई को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता एडीएम कैलाश चंद ठाकुर ने की। विशेष अतिथि इंदौर से आए इतिहासकार शशिकांत भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, शांतिलाल छजलानी, उमा पांडे, राजाराम कहार, तहसीलदार व सीएमओ विनोद शर्मा, गोरीलाल मालवीय, मुकेश माली, मेहमूद बेग, मोहन खत्री, उमेश दावरे, चंद्रशेखर केलवा, निधि पटेल आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

थाली पीटकऱ सरकार को जगाने संविदा स्वस्थ्य कर्मियों ने किया हल्लबोल

Wed Dec 21 , 2022
हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं बेपटरी सीहोर। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ की हड़ताल 6वे दिन भी निरंतर जारी है। नियमित किये जाने की मांग को लेकर संविदा स्वस्थ्य कर्मियों ने चौक चौराहो पऱ थाली पीटकर कु भकरणी नींद में सोये हुए शासन प्रशासन को जगाने का शंखनाद किया। हड़ताल निरंतर जारी आज प्रदेश भर […]