उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कैसे टिकिट बाँटे भाजपा ने..जहाँ 4 हजार ब्राह्मण मतदाता वहाँ दूसरे वर्ग को टिकिट

  • वार्ड 48 अनारक्षित महिला वार्ड है-यहां ब्राम्हण मतदाताओं की संख्या 4000 से ज्यादा फिर भी समाज को नहीं दिया प्रतिनिधित्व

उज्जैन। शहर के सबसे बड़े वार्ड 48 जो कि अनारक्षित महिला वार्ड है। यहां से भाजपा की प्रदेश नेत्री एडवोकेट अपेक्षा शुक्ला जो महिला मोर्चा प्रदेश में सोशल मीडिया प्रभारी ने टिकिट मांगा था लेकिन उनकी अनदेखी हुई है। वार्ड में असंतोष दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि गोपाल अग्रवाल वार्ड 29 में रहते हैं और उनकी पत्नी को टिकिट दिया गया है। वार्ड 34 में उनका निवास है और वार्ड 48 से मंत्री के करीबी होने के नाते उनकी पत्नी को टिकिट दिया गया है। साथ ही वार्ड 48 में ब्राह्मण वोटरों की संख्या 4000 के लगभग है। भाजपा नेत्री शुक्ला ब्राह्मण होने के साथ ही सनाढ्य ब्राह्मण समाज की महिला विंग की अध्यक्ष हैं और भाजपा में पिछले 12 वर्षों से कार्य कर रही हैं। उज्जैन दक्षिण विधानसभा में वार्ड 48 में ब्राह्मण समाज का बाहुल्य है, फिर भी श्रीमती शुक्ला की उपेक्षा की गई, जिससे वार्ड में निवासरत संघ व पार्टी के लोगों में असंतोष व्याप्त है।


भाजपा चयन समिति की बैठक में भी भाजपा नेत्री अपेक्षा शुक्ला और गोपाल अग्रवाल के नाम पर कड़ा मुकाबला चला परंतु निर्णय जमीनी सच्चाई के विरूद्ध हुआ। भाजपा के वार्ड 49 से पार्षद रह चुके ऋतुबला संतोष व्यास भी 48 से दावेदारी कर रही थी। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो व्यास आम आदमी पार्टी से भी चुनाव लड़ सकती हैं। वार्ड 48 क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड है। यहाँ लगभग 17,500 मतदाता है। इसलिए दक्षिण विधानसभा की दृष्टि से यह सबसे बड़ा वार्ड है। वार्ड 48 दक्षिण का ब्राह्मण बाहुल्य इलाका है, जहाँ लगभग 4500 हजार ब्राह्मण वोटर हैं।

Share:

Next Post

माजदा चालक को लोडिंग वाहन ने रौंदा

Mon Jun 20 , 2022
आरोपी चालक के विरुद्ध पुलिस किया मामला दर्ज जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर के पास एक अज्ञात लेडिंग वाहन चालक ने एक माजदा चालक को कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में माजदा चालक को सिर में गंभीर चोटे आई, जिससे मौके […]