देश

पत्नी के खौफ से डरा पति, डेढ़ साल तक घर से रहा गायब; अब पुलिस ने ढूंढा

पत्तनमथिट्टा। भारत में पति-पत्नी के रिश्ते को बड़ा ही मजबूत और पवित्र रिश्ता माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि दुनिया की तमाम मुसीबतें आ जाएं, लेकिन दोनों के रिश्तों में दरार नहीं पड़ती है। कई बार आपसी मतभेद होते हैं लेकिन उन्हें सुलझा लिया जाता है। कई बार आपने सुना होगा कि हर पति अपनी पत्नी से डरता है।

कुछ ऐसा ही हुआ केरल में, यहां एक पति अपनी पत्नी के डर की वजह से घर से गायब हो गया और डेढ़ साल तक आया ही नहीं। अब पुलिस ने उसे खोज निकाला। मामला केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोज निकाला गया है। पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला।


इससे पहले पुलिस ने उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है। पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था।

वहीं नौशाद ने बताया कि वह घर से भाग गया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था। नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी।

Share:

Next Post

मैहर में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, शारदा देवी मंदिर समिति के 2 कर्मियों पर आरोप

Fri Jul 28 , 2023
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां आदिवासी बस्ती की 10 वर्षीय मासूम के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां शारदा की पवित्र नगरी मैहर से आई इस ह्रदयविदारक घटना को सुनकर हर कोई हैरान हैं। मैहर […]